फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर युवती से 4.90 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIसाइबर ठगों ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर युवती से 4.90 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाने की जांच के बाद राजपुर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
I
Iहर्षिता ने शिकायत में बताया कि दिसंबर 2024 में अमित चोपड़ा नाम बताते हुए उन्हें एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर संपर्क किया। आरोपी ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर कमाई का लालच देकर भरोसा जीता। शुरुआत में हर्षिता ने 50,000 और एक लाख रुपये निवेश किए। इसका 60 हजार रुपये का लाभ पीड़िता के खाते में भेजा गया। इसके बाद पीड़िता का विश्वास बढ़ा तो 4.90 लाख रुपये जमा कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I
I
Iयह रकम निकालने की कोशिश की तो और रकम मांगी गई। इसके बाद पीड़िता को समझ आया कि वह साइबर ठगों के जाल में फंस गई है। राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें