फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ देवभूमि से उठी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II- हिंदू समुदाय ने निकाली आक्रोश रैली, संत समाज के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग हुए शामिल
I
I

I
I- बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी, केंद्र सरकार से बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यकों के हित में कदम उठाने की मांग
I
Iबांग्लादेश में हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर दून में आक्रोश रैली निकाली गई। हजारों की संख्या में लोग रेंजर्स ग्राउंड में एकत्र हुए और वहां से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली। रैली के दौरान बांग्लादेश सरकार के विरोध में जबरदस्त नारेबाजी हुई। कलेक्ट्रेट में सर्व समाज ने एसडीएम हरगिरी को राष्ट्रपति के नाम सौंपा। इसमें बांग्लादेश सरकार पर कूटनीतिक दबाव बनाकर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग की गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक दून के बाजार बंद रहे।
I
Iआक्रोश रैली निकालने के लिए करीब एक सप्ताह पहले से विभिन्न संगठनों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का दिन निर्धारित किया था। व्यापारियों, अधिवक्ताओं और समाज के अन्य तबके के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद कर रैली का समर्थन किया। सुबह 10 बजे से ही रेंजर्स ग्राउंड में भीड़ एकत्र होनी शुरू हो गई थी। करीब 11 बजे सर्व समाज के नेतृत्व में हजारों लोगों ने रैली के रूप में कलेक्ट्रेट के लिए कूच किया। रेंजर्स ग्राउंड से दर्शनलाल चौक होते हुए रैली घंटाघर पहुंची। यहां से पलटन बाजार के रास्ते शहर कोतवाली के सामने से होते हुई कलेक्ट्रेट तक पहुंची और उसके बाद वहां ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महंत रेशेश्वरानंद, महामंडलेश्वर यतेंद्ररानंद महाराज, प्रसन्न त्यागी महाराज, योगेश्वर आनंद, सुभाष जोशी, हठ योगी महाराज, राम विलास दास, केशव भारती, विपिन जोशी, राम लखन गौरोला सहित दून उद्योग व्यापार मंडल, वाल्मीकि क्रांति मोर्चा, पंजाबी महासभा, कुर्मांचल परिषद, गढ़वाल भ्रातृ मंडल, श्री गुरु सिंह सभा, व्यापार सभा सहित करीब दो दर्जन प्रमुख संगठनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

I
I
I
I-
I
Iनारों की रही गूंज
I
I
I
Iपूरी रैली में जमकर नारेबाजी हुई। हिंदुत्व की एकता के लिए रैली में शामिल रहे लोगों ने जमकर नारेबाजी की। रैली में योगी और मोदी के नारों की गूंज रही। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नारा बंटेंगे तो कटेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा एक रहेंगे सेफ रहेंगे जमकर गूंजा।
I
I
I
I

I
Iधरती से लेकर आसमान तक रहा तीसरी आंख का पहरा
I
Iआक्रोश रैली को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पूरे मार्ग पर पुलिस पहले से ही तैनात कर दी गई थी। खासकर जामा मस्जिद के पास सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त किया गया था। सिविल ड्रेस में खुफिया विभाग के लोग जहां मोबाइल वीडियो बना रहे थे तो वहीं आसमान से ड्रोन के माध्यम से पुलिस नजर बनाए हुए थी।
विज्ञापन

I
I
I
I-
I
Iयातायात रोकने से लगा लंबा जाम
I
I
I
Iजब रैली ने पलटन बाजार की ओर से कलेक्ट्रेट जाने के लिए सहारनपुर रोड को पार किया तो पुलिस को सहारनपुर रोड पर यातायात को रोकना पड़ा। इस दौरान रैली भी काफी लंबी थी, करीब 15 मिनट तक यातायात पूरी तरह रुका रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी हुई। इसकी वजह से दून अस्पताल दर्शनलाल चौक सहित आस-पास के कई प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस को इस जाम से निपटने के लिए घंटों लगे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें