फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डेंगू के संदिग्ध मरीज को किया भर्ती

Sun, 06 Jul 2025 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उप जिला अस्पताल में डेंगू के पहले संदिग्ध मरीज को भर्ती किया गया है। मरीज को लगातार बुखार आ रहा था और कमजोरी भी महसूस हो रही थी। रक्त के नमूने एलाइजा जांच के लिए देहरादून भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर संक्रमण की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए आए चकराता और डाकपत्थर निवासी दो मरीजों में डेंगू के संदिग्ध लक्षण पाए गए थे। विशेषज्ञ की ओर से दोनों मरीजों की डेंगू की रैपिड एंटीजन जांच करवाई गई थी। जांच में दोनों मरीज पॉजिटिव पाए गए।
उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि चकराता निवासी मरीज को लगातार बुखार आ रहा था। शरीर में दर्द और कमजोरी की समस्या भी थी। मरीज को भर्ती कर फिलहाल लक्षणों के आधार पर उपचार शुरू कर दिया गया है। एलाइजा जांच के लिए मरीज के रक्त के नमूने देहरादून भेजे गए हैं। सीएमएस ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संक्रमण की पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें