फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बाढ़वाला से एक युवक को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विनोद सिंह गुसाईं ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। बाढ़वाला से यमुनापुल की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस को एक युवक गुलाबी रंग के जेरिकैन के साथ आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को बुलाकर जेरिकैन की जांच की। जैरिकेन में कच्ची शराब थी। शराब की मात्रा पांच लीटर पाई गई। आरोपी ने अपना नाम कालसी के गडौल निवासी प्रदीप दास बताया। उसने बताया कि वह हाल में बाढ़वाला में अशोक आश्रम के पास रह रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें