फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: मिलावटखोरी पर सख्ती, क्रिसमस व नववर्ष पर खाद्य पदार्थों की जांच के लिए चलेगा विशेष अभियान

Tue, 16 Dec 2025 08:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर एफडीए ने प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
अपर आयुक्त एफडीए ताजबर सिंह जग्गी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस पर्व व नववर्ष पर खाद्य पदार्थों पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान होटल, रेस्टोरेंट, मिठाइयों की दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित किए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर एफडीए ने प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अपर आयुक्त एफडीए ताजबर सिंह जग्गी ने कहा, त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए मिठाई, नमकीन, बेकरी उत्पाद, कन्फेक्शनरी, डेयरी उत्पाद व अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की विशेष निगरानी करने के साथ सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।

Haridwar: मां गंगा की पूजा के साथ गायिका कवि सिंह की पदयात्रा शुरू, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग
विज्ञापन


जिला स्तर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो निर्माण इकाइयों से लेकर थोक व खुदरा विक्रेताओं की जांच करेंगी। आम नागरिक भी विभागीय पोर्टल व टोल-फ्री नंबर पर मिलावटखोरी की शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता : डॉ. आर. राजेश कुमार
आयुक्त एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि त्योहारों में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है। आम लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करना सरकार की प्राथमिकता है। सभी जिलों को निर्देश दिए गए कि प्राथमिकता वाले खाद्य पदार्थों की नियमित जांच की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें