फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- हिस्ट्रीशीटर फरार, पुलिस का दावा जल्द होगा गिरफ्तार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने 8.66 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर सहसपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर से स्मैक खरीद कर लाया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकास रावत ने बताया कि बुधवार शाम को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। बताया कि कब्रिस्तान वाली सड़क पर बगीचे में एक युवक पुलिसकर्मियों देखकर छिपने लगा। सख्ती से पूछने पर युवक ने बताया वह स्मैक पीता और बेचता है। उसने पुलिस को स्मैक की एक पुड़िया देकर बताया कि वह इसे ढाकी गांव निवासी अखलिम से खरीदकर लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि स्मैक का वजन 8.66 ग्राम था। युवक ने अपना नाम छरबा निवासी रियाज बताया। आरोपी को जेल दिया है। वहीं, अखलिम सहसपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। बताया कि वह गैंगस्टर एक्ट में जेल गया था। अखलिम को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें