फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पीजी हॉस्टल के बाथरूम में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करनपुर स्थित एक पीजी हॉस्टल में शनिवार को एक युवक का शव बाथरूम के भीतर मिलने से सनसनी फैल गई। काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया। अंदर युवक औंधे मुंह अचेत अवस्था में पड़ा मिला। घटनास्थल से इंजेक्शन भी बरामद होने के बाद पुलिस प्रथम दृष्टया नशे की आशंका के एंगल से भी जांच कर रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डायल-112 पर सूचना मिली कि करनपुर स्थित सरदार जी पीजी बॉयज हॉस्टल में रहने वाला एक युवक काफी देर से बाथरूम के अंदर है और दरवाजा नहीं खोल रहा। सूचना मिलते ही डालनवाला कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और हॉस्टल में मौजूद लोगों ने काफी प्रयास किए, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो युवक बाथरूम के फर्श पर औंधे मुंह अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
युवक की पहचान बलराज सूद (25) पुत्र राजपाल, मूल निवासी ग्राम धकेवल, पोस्ट हँसरों, तहसील नवांशहर (पंजाब) के रूप में हुई। वह वर्तमान में करनपुर स्थित पीजी हॉस्टल में रह रहा था और पिछले लगभग एक वर्ष से राजपुर रोड स्थित ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उसे कोरोनेशन जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर फोटो और वीडियोग्राफी की। इसी दौरान बाथरूम से इंजेक्शन मिलने की जानकारी भी सामने आई, जिसके बाद जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंजेक्शन मिलने के आधार पर नशे से जुड़ा एंगल भी जांच के दायरे में रखा गया है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पोस्टमार्टम के साथ ही जरूरत पड़ने पर विसरा सुरक्षित रखकर रासायनिक परीक्षण कराया जाएगा, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि युवक ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस टीमें हर पहलू से घटनाक्रम की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें