फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: जौनसार बावर के गांधी को नमन करने उमड़ा जनसैलाब, गूंजे गुलाब सिंह के विचार

Wed, 16 Sep 2026 01:47 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ के गांधी के नाम से विख्यात जननायक स्वर्गीय गुलाब सिंह की 100वीं जयंती पर मंगलवार को उनके गृह क्षेत्र त्यूणी में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गेट बाजार मैदान में आयोजित विशाल श्रद्धांजलि सभा में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। वक्ताओं ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, गांधीवादी विचारों और आदर्शवादी राजनीति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि गुलाब सिंह का पूरा जीवन जनसेवा और पिछड़े वर्गों के उत्थान को समर्पित रहा है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने जौनसार-बावर के विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत पैरवी के दम पर वर्ष 1967 में जौनसार-बावर को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिलाने में गुलाब सिंह की सबसे अहम भूमिका रही। इसी आरक्षण की बदौलत क्षेत्र के लोगों के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के नए अवसर खुले।
कार्यक्रम में चकराता विधायक प्रीतम सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक राजकुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, सूर्यकांत धस्माना, ज्योति रौतेला, चमन सिंह, आशा वर्मा, सुमित चौधरी, विनोद डोभाल, अभिनव थापर, विपुल जैन, वैभव वालिया, महंत विनय सारस्वत, कौशल मुंगटा सहित कई गणमान्य लोग व हजारों की संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।
विज्ञापन


आठ बार विधायक और निर्विरोध निर्वाचन का रहा कीर्तिमान
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि गुलाब सिंह की सर्वांगीण विकास की सोच आज के जनप्रतिनिधियों के लिए मिसाल है। तत्कालीन उत्तर प्रदेश विधानसभा में वह वर्ष 1957 से 1990 के बीच मसूरी और चकराता सीट से रिकॉर्ड आठ बार विधायक चुने गए और चार बार मंत्री रहे। 1985 में चकराता सीट से उनका निर्विरोध चुना जाना उनकी असीम लोकप्रियता का प्रमाण है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें