फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवतियों के कमरे में घुसने की कोशिश, शोर मचने पर नीचे कूदने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II-रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे दो युवतियों के कमरे में घुसने का कर रहा था प्रयास
I
I

I
I

I
I-घायल अवस्था में स्थानीय लोग लाए सड़क पर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
I
Iशराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने दो युवतियों के कमरे में घुसने की कोशिश की। युवतियों ने उसे देखकर शोर मचाया तो वह करीब 25 फीट ऊंचे मकान से कूद गया। घायल अवस्था में उसे सड़क पर लाया गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
I
I
I
Iएसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे की घटना है। कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि दशमेश विहार रायपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि व्यक्ति अचेत अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। आसपास लोगों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन

I
I
I
Iपुलिस ने तत्काल घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान रोहन जोशी पुत्र केसर जोशी निवासी निनुश, त्यूणी के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि रात के वक्त करीब डेढ़ बजे यह व्यक्ति दशमेश विहार स्थित अनिल रावत के घर पहुंचा था।
I
Iयहां दूसरी मंजिल पर दो युवतियां किराए पर रहती हैं। वह इन युवतियों के कमरे में घुसने की कोशिश कर रहा था। उसे देखकर युवतियों ने शोर मचा दिया तो वह डर के मारे वहां से भागने लगा। मकान के पास स्थित टिन शेड से होते हुए वह मकान के पिछले हिस्से में करीब 25 फीट नीचे जा गिरा।
विज्ञापन

I
Iआसपास के लोग वहां आए तो उसे उठाकर सड़क तक ले आए और पुलिस को सूचना दे दी। एसएसपी ने बताया कि रोहन जोशी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें