फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नियमतीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मचारियों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
I- सचिवालय कूच किया, सुभाष रोड पर पुलिस ने रोका, देर रात हड़ताल स्थगित
विज्ञापन

I
I-मुख्य सचिव के साथ संगठन के लोगों की हुई वार्ता, सरकार ने मांगा 25 तक का समयI
I विभिन्न मांगों को लेकर उपनल कर्मचारियों ने सचिवालय कूच किया। पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक लिया। यहां कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। यहां से सभी को एकता विहार धरना स्थल ले जाया गया। इस दौरान दो दौर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संगठन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। सरकार ने आचार संहिता का हवाला देते हुए 25 नवंबर को संगठन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। इसके बाद देर रात हड़ताल स्थगित कर दी गई।I
Iसोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपनल कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों में काम कर रहे कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्र होने शुरू हो गए थे। करीब एक एक बजे कर्कांमचारी ग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना, उपनल महासंघ के संयोजक विनोद गोदियाल सहित अन्य नेताओं के नेतृत्व में कर्मचारी सचिवालय के लिए रवाना हुए। नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों ने पहले परेड ग्राउंड का चक्कर काटा और उसके बाद कनक चौक होते हुए सुभाष रोड पर पहुंचे। सचिवालय से करीब तीन सौ मीटर दूर पुलिसकर्मियों ने बैरिकेडिंग करते हुए आगे बढ़ने से रोक दिया। पदाधिकारी और कर्मचारी वहीं पर धरना देकर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान सभी लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी। सरकार की ओर से की गई बातचीत की पेशकश को स्वीकार करते हुए संयोजक विनोद गोदियाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से बात की, लेकिन बात नहीं और कर्मचारी लिखित में आश्वासन पर अड़ गए। धरना-प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को एकता विहार धरना स्थल ले जाया गया, जहां उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया। इसके बाद दूसरे दौर की वार्ता फिर सचिवालय में हुई जहां अधिकारियों ने केदारनाथ में लगी आदर्श आचार संहिता का हवाला देते हुए अग्रिम बैठक 25 नवंबर को बुलाई है, इसके बाद हड़ताल स्थगित की गई।
विज्ञापन

I

Iमैं सीएम को गुलाब के फूलों की माला पहनाउंगा : धस्मानाI
Iकांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने उपनल कर्मचारियों से कहा कि सरकार नहीं चाहती उपनल कर्मचारियों का भला हो। सुप्रीम कोर्ट का आदेश सरकार नहीं मान रही है। उन्होंने एक अधिकारी का नाम लेकर कहा कि उनका दो साल का सेवाकाल बढ़ाया जा सकता है, लेकिन उपनल कर्मचारियों को तनख्वाह देने में सरकार आनाकानी कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष उपनल कर्मचारियों को नियमित करने का मुद्दा उठाया था। सरकार सुप्रीम फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटिशन दाखिल करने वाली है। उन्होंने कहा, उपनल कर्मियों का समायोजन हो गया तो गुलाब के फूलों की माला मुख्यमंत्री के गले में पहनाउंगा।I
I- सचिवालय कूच किया, सुभाष रोड पर पुलिस ने रोका, देर रात हड़ताल स्थगितI
I-मुख्य सचिव के साथ संगठन के लोगों की हुई वार्ता, सरकार ने मांगा 25 तक का समय

Next
AU ऐप में पढ़ें