फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पिता का दोस्त बताकर महिला से 27 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून। पटेलनगर थानाक्षेत्र निवासी एक महिला से 27 हजार रुपये की ठगी की गई है। आरोपी ने खुद को महिला के पिता का दोस्त बताया था। पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला को कॉल कर कहा कि उसने गलती से उसके खाते में 30 हजार रुपये भेज दिए हैं। उसने इसका फर्जी मैसेज भी भेजा था। उसने कहा कि उसे तीन हजार रुपये भेजने थे। वह उनके पिता का दोस्त है। बातों में आकर महिला ने आरोपी को 27 हजार रुपये वापस भेज दिए। उसने जब अपने पिता से इस संबंध में बात की तब ठगी की बात सामने आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें