फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बर्फ के बीच पर्यटकों ने की मौज-मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपर्यटन स्थल दिनभर रहे गुलजार, अबतक पांच हजार पर्यटक पहुंच चुके हैं चकराता
विज्ञापन

I

पहाड़ियों पर जमी बर्फ देखने के लिए मंगलवार को मैदानी इलाकों से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने चकराता और आसपास के क्षेत्रों का रुख किया। दिनभर पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। बर्फ के बीच पर्यटकों ने खूब मौज-मस्ती की। स्थानीय व्यापारियों के चेहरे खिले रहे। चकराता बाजार में दोपहर तक पर्यटकों की चहल-पहल बनी रही। शाम ढलते ही अधिकांश पर्यटक वापस लौट गए।
विज्ञापन


पर्यटक जाडी, धारनाधार, लोखंडी, कोटी कनसार पहुंचे। धूप के बीच ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। अधिकांश पर्यटक कालसी, विकासनगर, पांवटा साहिब, सहारनपुर, सहसपुर, सेलाकुई, प्रेमनगर, देहरादून के ही थे। उन्होंने बर्फ से ढकी पहाड़ियों के मनोरम दृश्य कैमरों में कैद किए। बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे पर फेंके। कई पर्यटकों ने स्नो मैन की आकृति बनाई। बीते 31 जनवरी की रात को क्षेत्र में पहली और बीते रविवार की रात को दूसरी बर्फबारी हुई थी। बीते छह दिनों में करीब पांच हजार पर्यटक चकराता पहुंचे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें