फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डिग्री कॉलेज में प्रवेश सत्यापन को उमड़ी भीड़, शाम तक लगी लाइन

Mon, 20 Jul 2026 11:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में सोमवार को प्रवेश के लिए बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे। पूरे दिन दस्तावेजों का सत्यापन चलता रहा। कुछ छात्रों का सत्यापन जल्दी हो गया। जबकि कई छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों में कमी होने से सत्यापन में देरी हुई। शाम पांच बजे तक छात्र-छात्राएं सत्यापन के लिए लाइन में खड़े रहे।
विज्ञापन

महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की 800 सीटों के लिए 1440 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कॉलेज प्रशासन ने पहली मेरिट सूची में शामिल छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू कर दिया है। बीएससी की 107 सीटों (53 जेडबीसी, 54 पीसीएम), बीए की 423, बीकॉम की 135 और बीबीए की 37 सीटों के लिए पहली मेरिट सूची के प्रवेशार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन में अधिक समय लगने से कुछ छात्रों ने अतिरिक्त काउंटर खोलने की मांग की।

डाकपत्थर पीजी कॉलेज में पछवादून, जौनसार-बावर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान एबीवीपी, आर्यन छात्र संगठन, एनएसयूआई सहित अन्य छात्र संगठनों ने सहायता स्टॉल लगाकर नए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्राचार्य प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि 1440 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सत्यापन की प्रकिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें