फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुटाड में रसोईघर में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाया

विज्ञापन
विज्ञापन
- एलपीजी सिलिंडर में लीकेज से अंगीठी ने पकड़ी आग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

त्यूणी। थाना क्षेत्र के पुटाड गांव में बृहस्पतिवार को एक मकान के रसोईघर में एलपीजी सिलिंडर में हुए लीकेज से अंगीठी ने आग पकड़ ली। रसोईघर से आग की लपटें उठने लगी। मकान मालिक और ग्रामीणों ने पानी डालकर आग को बुझाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग को पूरी तरह से बुझाया। इस दौरान रसोईघर में रखा काफी सामान जल गया।
पुटाड गांव में संतराम डोभाल के घर में बूढ़ी दीपावली के त्योहार की तैयारी चल रही थी। मकान के पास रसोईघर था। रसोईघर में सिलिंडर खुला रह गया। गैस के लीकेज के चलते अंगीठी ने आग पकड़ ली। इससे रसोईघर में आग लग गई। मकान मालिक और ग्रामीणों ने सूझबूझ से आग को पानी से बुझाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अश्वनी बलूनी ने बताया कि सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले से ही ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया। टीम ने आग को पूरी तरह से बुझा दिया। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति आग की चपेट में नहीं आया। रसोईघर में रखा कुछ सामान जल गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें