फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम यात्रा: एक और श्रद्धालु की हुई मौत, अब तक तीन भक्तों की जा चुकी जान

Sun, 12 May 2024 09:48 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए एक और श्रद्धालु की मौत हुई। इससे पहले दो अन्य श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मौत हुई थी।
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए एक और श्रद्धालु की मौत हुई। धाम में यात्रा करने के दौरान मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को यमुनोत्री धाम यात्रा पर आए विष्णु कुमार भाभा (54) निवासी बेंगलूर को जानकीचट्टी में अचेतावस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसएच ओ संतोष सिंह कुंवर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर रही है। इससे पहले दो अन्य श्रद्धालुओं की यात्रा के दौरान मौत हुई थी।
विज्ञापन


इससे पहले यमुनोत्री यात्रा पर आए पहले दिन ही दो श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी। केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया। शुक्रवार को हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच तीनों धाम के कपाट विधि विधान के साथ खोले गए। पहले दिन करीब 45 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम में 30 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें