फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: व्यवस्था निशुल्क, फिर भी वसूला जा रहा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
एक रेस्टोरेंट संचालक की शिकायत के बाद सामने आया अवैध वसूली का मामला
विज्ञापन




नगर निगम पुलिस को तहरीर देने की कर रहा तैयारी

नगर निगम के नाम पर अवैध रूप से कूड़ा उठान का शुल्क वसूलने का मामला पकड़ में आया है। नगर निगम की ओर से इस मामले में पुलिस को तहरीर देने की तैयारी है।

नगर निगम के 100 वार्डों में से एक तिहाई से अधिक वार्डों में नगर निगम की ओर से कूड़ा उठान शुल्क वसूली पर रोक है। राजपुर रोड क्षेत्र भी ऐसे ही वार्ड के अंतर्गत आता है। बुधवार को राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक ने नगर निगम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत की कि उनके दो प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठान के लिए वाहन नहीं आ रहा है। जबकि, वे प्रत्येक माह चार हजार रुपये शुल्क अदा कर रहे हैं। इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उक्त क्षेत्र में कूड़ा उठान का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन




कूड़ा उठान की व्यवस्था फिलहाल निशुल्क है। रेस्टोरेंट संचालक ने उन्हें शुल्क अदा करने की रसीद भी दिखाई। जांच में पता चला कि रसीद पुराने समय की है और अब वैध नहीं है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने मामले की जांच की बात कही है। साथ ही पुलिस काे तहरीर देने की तैयारी है। राजपुर रोड पर ऐसे कई अन्य प्रतिष्ठान हैं, जिनसे हजारों रुपये वसूले जाने की आशंका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें