फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूपीसीएल के निदेशक को ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iबसंत विहार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांचI
विज्ञापन




उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के निदेशक (परियोजना) को ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। मामले में बसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी खुद को एक पोर्टल का पत्रकार और वकील बताता है।यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना) अजय अग्रवाल ने तहरीर में पुलिस को बताया कि गत पांच नवंबर को रात करीब आठ बजे सुनील गुप्ता निवासी चकराता रोड उनके इंदिरानगर बसंत विहार स्थित निवास पर पहुंचा। आरोपी ने पोल खोल नाम के कुछ कागज देते हुए कहा कि इन्हें पढ़ लेना फिर बात करूंगा। आरोप है कि धमकाते हुए सुनील ने कहा कि एक हफ्ते में 25 लाख रुपये नहीं दिए तो उनके खिलाफ पोर्टल में इतनी खबरें छापेगा और प्रचार करेगा कि वह किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे। धमकी दी कि तुम्हारे साहब को जान के लाले पड़ जाएंगे और तुम लोगों को जान बचानी मुश्किल हो जाएगी। इसका नतीजा तुम एक दो दिन मे देख लोगे।
विज्ञापन




अजय अग्रवाल ने दूसरे दिन वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। आरोप है कि सुनील ने अफसर के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज बनाए हैं। आरोपी ने भ्रष्टाचार आदि के असत्य आरोप लगाते हुए नियुक्ति संदेहास्पद होने की बात न्यूज पोर्टल पर छापी है। आरोप लगाया कि सुनील गुप्ता ने न्यूज पोर्टल में यूपीसीएल के अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी बेबुनियाद और झूठे आरोप लगाते खबरें चलाई हैं। आरोप लगाया कि वह पहले भी अधिकारियों को ब्लैकमेल कर चुका है। बसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें