फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लूट में शामिल 25-25 हजार के दो इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग है एक इनामी, पुलिस दोनों से गहनता से कर रही पूछताछ
विज्ञापन

जून माह में मोबाइल और स्कूटी लूट में फरार चल रहे थे दोनों आरोपी

लूट के मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नाबालिग है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। इस मामले में एक बदमाश को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है।
मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि आठ जून को डिलीवरी बॉय देवबंद निवासी दीपक कुमार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। 25 जून को भी बदमाशों ने सलमान से स्कूटी लूट ली थी। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने रुड़की के गांव तेलीवाला निवासी आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




साथ ही उसके पास से स्कूटी और मोबाइल बरामद कर लिया था। पुलिस पूछताछ में उसने दो साथियों के नाम भी बताए थे। इस बीच एसएसपी ने फरार दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि दोनों गंगनहर पटरी पर देखे गए हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर साहिल निवासी तेलीवाला, रुड़की और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें