फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म... प्रसव के दौरान मौत... युवक समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Nov 2024 12:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

वर्ष 2023 में युवक ने नाबालिग से शादी की थी। प्रसव के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। मामले में युवक और युवक परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में पूर्व प्रधान को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहसपुर थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने, दुष्कर्म और गर्भवती होने पर प्रसव के दौरान मौत के मामले में युवक समेत आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पूर्व प्रधान को भी आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वर्ष 2023 में थाना क्षेत्र की नाबालिग घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। तब परिजनों की ओर से गुमशुदगी दर्ज नहीं करवाई गई थी।

पुलिस को 29 अक्तूबर को दी तहरीर में थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि उनकी नाबालिग पोती को शंकरपुर निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसने पोती के साथ दुष्कर्म किया और फिर शादी कर ली। युवक ने कुटरचित आधार कार्ड भी बनवा दिया। इसके बाद पोती गर्भवती हो गई।

ये भी पढ़ें...यादगार दिवाली: दरवाजे पर हालचाल जानने पहुंचे तो छलक पड़े बुजुर्गों के आंसू ...दिल छू गई उत्तराखंड पुलिस की पहल
विज्ञापन
विज्ञापन


24 सितंबर को प्रसव के दौरान उनकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि पोती की मौत के बाद युवक और उसके परिवार के लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि पूरे षडयंत्र में युवक के माता-पिता, दो भाई, बेटी, पूर्व प्रधान और एक अन्य व्यक्ति शामिल है। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें