फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri Accident: नरेंद्रनगर के पास हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, SDRF ने दो युवकों का किया रेस्क्यू

Fri, 01 Nov 2024 12:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

रानीपोखरी बायपास पर अनियंत्रित होकर एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
वाहन खाई में गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी नरेंद्रनगर के पास के एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर दो युवकों का रेस्क्यू किया।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि नरेंद्रनगर से दो किमी आगे रानीपोखरी बायपास रोड पर एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई है, जिसमें दो व्यक्ति सवार है। एक व्यक्ति स्वयं निकल गया, लेकिन दूसरा व्यक्ति वाहन के अंदर फंसा है। 

उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से एएसआई महावीर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। स्कार्पियो वाहन में दो लोग सवार थे जो देहरादून से नरेंद्रनगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान रानीपोखरी बायपास पर अनियंत्रित होकर वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दिवाली की वो रात:  आज भी कांप जाती है रूह...सुरंग में फंस गई थी 41 जिंदगियां, इस बार श्रमिकों ने लिया ये फैसला

एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस के साथ मिलकर त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन में फंसे एक युवक को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। और मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

घायलों का विवरण:-
-विवेक उनियाल (30)
-शेवतंग उनियाल (25) 
उपरोक्त दोनों नरेंद्रनगर, टिहरी के निवासी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें