फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्यूणी में बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 92 प्रतिशत छात्र अनुत्तीर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यूणी। पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 92 प्रतिशत से अधिक छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं। इस पर छात्रसंघ ने असंतोष जताया है। उन्होंने श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजकर उत्तर पुस्तिकाओं के पुन: मूल्यांकन की मांग की है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को घोषित परीक्षाफल में 129 छात्रों में से 119 का कई विषयों में बैक लग गया। मात्र 10 छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं। छात्रों का कहना है कि पहली बार ऐसे निराशाजनक परिणाम आए हैं। हिंदी में 104 छात्रों में से मात्र पांच छात्र ही उत्तीर्ण हुए हैं। राजनीतिक विज्ञान में 100 छात्रों में से 61 छात्र अनुत्तीर्ण हुए हैं। इतिहास में 58 में से सात छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। अंग्रेजी में 28 में से मात्र छह उत्तीर्ण हुए हैं। समाजशास्त्र में 39 छात्रों में से महज छह उत्तीर्ण हुए हैं। 76 छात्र ऐसे हैं, जिनका चार विषय में बैक है। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रमेश रावत, अंबिका शर्मा, अंजली ठाकुर, आरती वर्मा, मनीष बजेटा आदि ने उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच कर परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की। कहा कि छात्रों ने पूरे साल अच्छे परिणामों के लिए मेहनत की, लेकिन नतीजे उम्मीदों से परे हैं। प्राचार्य प्रो. अंजना श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र पुन: मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें