फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म कल्याणक महोत्सव आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भगवान महावीर स्वामी का चार दिवसीय 2618वां जन्म कल्याणक महोत्सव रविवार से शुरू होगा। इस दौरान जैन समुदाय की ओर से द्रोणनगरी के जैन मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जैन भवन के प्रधान प्रवीण कुमार जैन ने बताया कि रविवार को जैन मंदिर में कीर्ति स्तंभ का अनावरण किया जाएगा। कीर्ति स्तंभ संत शिरोमणि आचार्य 108 श्री विद्यासागर महाराज को समर्पित होगा। 15 अप्रैल को ण्मोकार महामंत्र का पाठ, महामासिक सम्मेलन होगा। 17 अप्रैल को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान क्षुल्लक रत्न 105 समर्पण सागर महाराज ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों से हमेशा प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके आदर्शों को याद करना चाहिए। इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री हर्ष जैन, मंत्री संजय जैन, मीडिया प्रभारी मंजू जैन, सुनील कुमार जैन, डी. संजीव, जैन, नरेश चंद्र जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें