फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन पार्षद पद के लिए दो नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को पहले दिन पार्षद पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। एक अन्य दावेदार का नामांकन पत्र अधूरा होने के कारण स्वीकार नहीं किया गया। वहीं मेयर पद के लिए शनिवार को किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। हालांकि इस बीच नामांकन पत्र खरीदने वालों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगम परिसर स्थित नामांकनस्थल पर चहलकदमी शुरू हो गई थी। निगम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पुलिस जांच-पड़ताल के बाद ही अंदर भेज रही थी। दोपहर तक कोई भी प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं आया था। पहले दिन शाम पांच बजे तक पार्षद पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसमें वार्ड-31 कौलागढ़ से राखी रावत तथा वार्ड 93 आरकेडिया-2 की नजमा ने निर्दलीय तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं, दूसरी ओर मेयर पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें