डीबीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ सेवानिवृत्त
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डीबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी जगह भूगर्भ विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. एके बियानी ने प्राचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। डॉ. कुलश्रेष्ठ ने यहां साढ़े आठ साल तक सेवाएं दी हैं। इस दौरान शिक्षकों ने डॉ. कुलश्रेष्ठ को सम्मानजनक विदाई दी।
32 वर्षों तक डीएवी पीजी कॉलेज में शिक्षण कार्य करने के बाद डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने डीबीएस पीजी कॉलेज का कार्यभार ग्रहण किया था। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय को एक नई पहचान की ओर बढ़ाया। कॉलेज में सभी कक्षों में सीसीटीवी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, एलसीडी प्रोजेक्टर, इंटरनेट आदि की सुविधा उपलब्ध कराई। कॉलेज के शिक्षक संघ ने प्राचार्य को बुके देकर विदाई दी। डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्रों, शिक्षकों व कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने वरिष्ठ शिक्षक डॉ. एके बियानी को प्राचार्य का कार्यभार सौंप दिया।
इस मौके पर डॉ. श्रीराम वर्मा, डॉ. रूपेश कुमार, डॉ. एबी वाजपेयी, डॉ. महिमा श्रीवास्तव, डॉ. निर्मला कोरंगा, डॉ. अनुपमा त्रिपाठी, डॉ. राजलक्ष्मी दत्ता, डॉ. ललित सिंह, डॉ. शैल कुलश्रेष्ठ, डॉ. आरके पांडेय, विरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश घाघट सहित एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने भी प्राचार्य डॉ. ओपी कुलश्रेष्ठ को विदाई दी। इस मौके पर एबीवीपी के विवि प्रमुख एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संकेत नौटियाल, हिमांशु कुमार, डॉ. अनिल पाल, अनूप रावत, प्रदीप कुमार, अवधेश तिवारी, आशीष सिंह, रजनीश नेगी, हर्षित ढौंडियाल, सचिन, मनवीर नेगी, अजय पंवार आदि मौजूद रहे।
विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन
डीबीएस पीजी कॉलेज में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक खजान दास ने परिसर में चारों ओर बनाई गई सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सड़क के बचे हुए काम पूरे करने के लिए 2.5 लाख रुपये विधायक निधि से देने की घोषणा भी की।