फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर में मूर्ति स्थापना के 35वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माखन मिसरी, टाफियां व केक काटकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान कृष्ण की झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा।
आचार्य विनित वत्सल ने श्रीकृष्ण जन्म कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जीवन में भगवान के आगमन पर मोह माया के बंधन टूट का मोक्ष का मार्ग उसी तरह प्रशस्त हो जाता है, जिस प्रकार कृष्ण जन्म पर वासुदेव देवकी की वेडिया टूट गयी और जेल के दरवाजे खुल गये थे। उन्होंने कहा कि जीवन में श्रीकृष्ण का वास होने पर अंधकार खुद मिट जाता है और भक्त पूर्ण रूप से प्रकाशित हो जाता है। विष भी अमृत लगने लगता है। वहीं मंदिर प्रांगण में आयोजित भजन संध्या में कान्हा के गीतों पर श्रद्धालु खूब झूमे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वेद प्रकाश आनंद, राजेश गोलानी, अरुण कुमार गोयल, हरिओम हरजाई, नत्थू राम चांदना, लक्ष्मण दास, सतपाल तलवार, हरीश आनंद, गिरीश दुआ, ओम प्रकाश सूरी, यशपाल मग्गो, नरेंद्र, भूपेंद्र चड्डा, राज कालिया, मनोज सूरी, गोविंद मोहन, गौरव कोहली, प्रेम भाटिया, मधु साहनी, उर्मिला रावत, मिन्नी जायसवाल, विरेंद्र कपूर, रीतू कालड़ा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें