फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में खोले जाएंगे 10 मिल्क बूथ

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

डेयरी विकास विभाग की ओर से शहर में जल्द ही 10 मिल्क बूथ खोले जाएंगे। बूथ खोलने के लिए विभाग ने स्थान चिन्हित कर नगर निगम से एनओसी मांगी है। एनओसी मिलते ही मिल्क बूथ बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डेयरी विकास विभाग ने दिल्ली, नोएडा जैसे शहरों की तर्ज पर दून में भी मिल्क बूथ बनाने की योजना बनाई है। जिसके तहत अभी 10 स्थानों को चिह्नित किया गया है। अच्छा रिस्पांस मिलने पर मिल्क बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जिसमें पेय एवं खाद्य पदार्थों की बिक्री की जाएगी। नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जल्द ही एनओसी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मिल्क बूथ से लोगों को ताजा दूध मिलेगा। वहीं, दूध से बनने वाले अन्य खाद्य सामग्री भी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

.....................
इन स्थानों पर लगेगा मिल्क बूथ
कारगी - लोनिवि फुटपाथ
मंडी - एलआईसी कार्यालय
गांधी पार्क - सुलभ शौचालय
आरटीओ - आधार सेंटर
राजपुर रोड - जाखन
डीआईटी - कॉलेज के बाहर
आईटी पार्क - गेट के पास
तिब्बती कॉलोनी - कृसाली
ओएनजीसी - परिसर में
डालनवाला - एमडीडीए कॉलोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें