फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रिनिंग के बाद ही मिलेगा कांग्रेस का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में मेयर और पार्षद के टिकट के लिए दावेदारी करने वालों की कांग्रेस स्क्रीनिंग करेगी। कांग्रेस के प्रति वफादारी के लिए उन्हें पर्यवेक्षकों को कई सवालों के जवाब सबूत समेत देने होंगे। पर्यवेक्षकों ने दावेदारों से कांग्रेस की सदस्यता से लेकर प्रमुख उपलब्धियों तक का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।
सोमवार को महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए जिला पर्यवेक्षक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ ने कहा कि वार्ड स्तर पर आने वाले प्रत्येक आवेदन की जांच की जाएगी। इसके लिए दावेदारों को पार्टी का अपना प्रारंभिक सदस्यता नंबर, मौजूदा सदस्यता नंबर, पार्टी के लिए किए गए प्रमुख कार्य, उपलब्धियों और पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने की जानकारी देनी होगी। साथ ही उन्हें प्रमाण भी प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने सभी से एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता टिकट के लिए आवेदन कर रहे हैं, जिससे पार्टी के भीतर स्वस्थ प्रतिस्पर्द्धा का माहौल बन रहा है। यही कांग्रेस का असली लोकतंत्र है। मौके पर पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, दीप वोहरा, सोम प्रकाश, विपुल नौटियाल, महेश जोशी, संजय शर्मा, राजेश चमोली, निहाल सिंह, संजय उनियाल, अरुण उनियाल समेत अन्य मौजूद रहे।
--
राजकुमार ने सौंपी दावेदारों की सूची
पार्षद पद के दावेदार खुद आवेदन करने के साथ अन्य नेताओं के जरिये भी अपना नाम आगे बढ़वा रहे हैं। ऐसे ही 28 कार्यकर्ताओं की सूची सोमवार को पूर्व विधायक राजकुमार ने कांग्रेस पर्यवेक्षक को सौंपी। ये सभी कार्यकर्ता अलग-अलग वार्डों से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

--
कार्यकर्ताओं की बैठक ली
वार्ड 25, इंदिरेश नगर में सोमवार को महानगर कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेश जोशी ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखना होगा। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से भाजपा के कार्यकाल में नगर निगम बदहाल हो चुका है। बैठक में संजय शर्मा, आशीष कुमार, उषा देवी, प्रदीप वाल्मिकी, सोम, सरोज, बीना, पूनम, रीता, विपिन, अरुणा, दीपा, संदीप समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें