फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार काउंसिल चुनाव : 2278 मतदाताओं ने डाले वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड में सदस्य के 20 पदों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। दून में 20 पदों के लिए कुल 40 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि प्रदेशभर में 90 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। मतगणना सात अप्रैल से शुरू होगी।
बुधवार सुबह नौ बजे से जनपद न्यायालय, देहरादून सभागार में वोटिंग शुरू हुई और शाम साढ़े चार बजे तक चलती रही। कुल पंजीकृत 2648 में से 2278 मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मुख्य चुनाव अधिकारी/अपर जिला जज तृतीय अजय चौधरी, चुनाव अधिकारी/अपर जिला जज षष्टम अनिरुद्ध भट्ट और चुनाव अधिकारी/अपर जिला जज अष्टम विवेक द्विवेदी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। मतदान के बाद उनकी निगरानी में मत पेटियां सील की र्गइं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सील मतपेटियां नैनीताल भेज दी जाएंगी। मतगणना पूर्ण होने के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

--
प्रथम वरीयता की होगी गणना
बार काउंसिल के चुनाव में वरीयता के आधार पर मतगणना की जाती है। पहले सभी मतपत्रों को खोलकर प्रत्याशियों को मिले प्रथम वरीयता के मतों की गणना की जाती है। सबसे कम प्रथम वरीयता के मत पाने वाला प्रत्याशी चुनावी दौड़ से बाहर हो जाता है। उसको मिले वोट दूसरी वरीयता वाले प्रत्याशियों में अंतरित हो जाते हैं। यह प्रक्रिया तब तक अपनाई जाती है, जब तक केवल 20 प्रत्याशी ही बचे रह जाएं।
विज्ञापन

--
बीसीआई में बनेगा एक सदस्य
राज्य बार काउंसिल में सदस्य के पदों की संख्या उस राज्य में अधिवक्ताओं की कुल संख्या के आधार पर तय की जाती है। उत्तराखंड में दस हजार से कम मतदाता होने के कारण 20 सदस्य हैं। बार काउंसिल के 20 सदस्य अपने लिए एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष चुनते हैं। साथ ही एक अन्य सदस्य चुना जाता है, जो बार काउंसिल ऑफ इंडिया का सदस्य बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें