फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग करेगा शतायु महिलाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आयोग करेगा शतायु महिलाओं का सम्मान
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य महिला आयोग इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान करेगा। आयोग की ओर से नौ मार्च को नगर निगम में सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आवेदन भी कर सकती हैं।
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजिनी कैंतुरा ने बताया कि इस बार महिला दिवस पर प्रदेश की 100 वर्ष से अधिक आयु वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इसके लिए बुधवार शाम तक नौमी देवी रावत, भगवती देवी, गुलशन खेड़ा, जमाला, आयशा सहित सात महिलाओं की एंट्री मिल चुकी है। महिला आयोग की सचिव रमिंद्री मंद्रवाल ने बताया कि अभी भी सम्मान समारोह के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु की कोई भी महिला आयोग के नंदा की चौकी स्थित कार्यालय को अवगत करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें