फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कूड़ा फेंका तो पुलिस करेगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर कूड़ा फेंका तो पुलिस करेगी कार्रवाई
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर कार्रवाई की जाएगी है। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों पर रेडियम रिफ्लेक्टर और साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए है। एसएसपी ने एसओजी को इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने को कहा।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा बैठक में कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाई जाए। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग में चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करने कहा। उन्होंने नकबजनी और वाहन चोरी में पांच साल में प्रकाश में आए अपराधियों की नियमित निगरानी के साथ उनके खिलाफ मुकदमाें में प्रभावी पैरोकारी को जरूरी बताया। कहा कि आदतन अपराधियों के खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

संयुक्त निदेशक (विधि) जेएस बिष्ट ने थाना प्रभारियाें को सार्वजनिक स्थानों पर सड़क पर कूड़ा फेंकने के संबंधी कानूनी जानकारी दी। बैठक में एसपी सिटी प्रदीप राय, एसपी देहात सरिता डोभाल, एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

स्वच्छता में पटेलनगर कोतवाली नंबर वन
देहरादून। समीक्षा बैठक के दौरान सफाई में नंबर वन रही पटेलनगर कोतवाली को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया। एसएसपी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत हुड़को कंपनी की टीम ने जनपद के सभी थानों और पुलिस लाइन में आवासीय परिसर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था। थानों में पटेलनगर और पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में स्थित 10 आवासों को उत्तम सफाई व्यवस्था रखने पर पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। थाने को पांच हजार और आवास में रहने वाले पुलिस कर्मियों को दो हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने बताया कि हुड़को कंपनी 10 थानाें में शौचालयों का निर्माण करा रही है।
विज्ञापन

--
पुलिस कर्मियाें को किया पुरस्कृत
देहरादून। एसएसपी ने जनवरी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उप निरीक्षक सुनील नेगी, कांस्टेबल लोकेंद्र उनियाल, ब्रजमोहन सिंह, मनोज यादव, कांस्टेबल शिव कुमार, इजलाल, सुधीर कुमार, फायर मैन पुष्पेंद्र सिंह, रविंद्र राणा, चंद्रमोहन सिंह, कैंट कोतवाली के उप निरीक्षक विजय प्रकाश, हेड कांस्टेबल बिरजू, ललित, विपिन के अलावा एसओजी टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें