ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
चार दिवसीय यूनिवर्सल रंग महोत्सव का रविवार को रंगारंग समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन भी कलाकारों ने कई प्रस्तुतियां दी। मेरठ के कलाकारों की प्रस्तुति ‘सिंहासन खाली है’ नाटक को पहला पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कई विभूतियों को सम्मानित भी किया गया।
रविवार को नगर निगम सभागार में इप्टा मेरठ के कलाकारों ने ‘सिंहासन खाली है’ नाटक की प्रस्तुति दी। कलाकारों के शानदार अभिनय और कसे हुए निर्देशन को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ‘ब्लू व्हेल गेम’ नाटक को भी दर्शकों ने पसंद किया। इसके बाद कई अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुई। मुख्य अतिथि गृह मंत्रालय के अपर सचिव उदयभान सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सिंहासन खाली है को नाटक में पहला और आधी आबादी को दूसरा पुरस्कार दिया गया। क्षत्रिय डांस में मनमयूरी बोहरा को पहला और सौकोरीगोगई, चकराबारोली नृत्य में संकल्पिता को दूसरा स्थान मिला। सेमी क्लासिकल डांस में राजेश निओग, ग्रुफ फॉग में उर्मिला डांस ऐकेडमी, मॉडर्न डांस में पापोरी बरौ, वोकल में अनाम्ये सिंह, मॉडर्न सिंगिंग में चंदन गोपाल और संगीत में खैंदुत बरौ ने पहला स्थान कब्जाया। कार्यक्रम में बीएस नेगी, डा. राखी राजपूत, अनूप बहुगुणा, शिवम पांडे, गंभीर नेगी समेत अन्य मौजूद रहे।
.........................
इनको मिला सम्मान
कला रत्न सम्मान- विदिशा अग्रवाल, देहरादून, तरुण बोहरा, असम व उमा जयश्री, आंध्र प्रदेश
टॉम ऑल्टर स्मृति सम्मान- धर्मवीर भारती, बिहार, राजेश व्यास गुजरात व अउज शर्मा, मेरठ
कला वैभव सम्मान- नूतन नरोका, राजस्थान, गौरी भौसले, महाराष्ट्र व राहुल बड़ोले, पुणे