इग्नू में दाखिलों की तिथि बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में दाखिलों की तिथि बढ़ गई है। अब छात्र 31 अगस्त तक एडमिशन ले सकते हैं। इससे पहले दाखिलों की अंतिम तिथि 16 अगस्त थी।
इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों के बढ़ रहे आवेदनों को देखते हुए अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि हाल ही में यूजीसी की अधिसूचना में इग्नू के केवल एमबीए, एमसीए, बीएड और बीएससी नर्सिंग को मान्यता नहीं मिली है। जल्द ही दूसरी सूची में यह कोर्स भी शामिल हो जाएंगे। बाकी सभी कोर्सेज में 31 अगस्त तक एडमिशन लिया जा सकता है। बैचलर एवं मास्टर डिग्री कार्यक्रमों के अलावा डिप्लोमा एवं पीजी डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है।