फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला हरियाणा के व्यापारी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी (ब्यूरो)। दो दिन से लापता चल रहे हरियाणा के व्यवसायी का शव ऋषिकेश-चंबा-धरासू हाईवे पर बेमुंडा में सड़क से 150 मीटर नीचे घने जंगलों के बीच मिला। पुलिस का मानना है कि व्यवसायी की कार दुर्घटना में मौत हुई है। रात का वक्त होने से दुर्घटना की जानकारी नहीं हो पाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा के सोनीपत गुहाडा निवासी श्रीकृष्ण (50) पुत्र देवी सिंह की घनसाली में जेसीबी चलती है। 12 जून को वह हरियाणा से अपने निजी वाहन से घनसाली के लिए चले थे, लेकिन अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनके मोबाइल पर संपर्क साधा तो कोई बात नहीं हो पाई। बुधवार को मृतक का छोटा भाई जगवीर सिंह हरियाणा से नई टिहरी पहुंचा। भाई की गुमशुदगी के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमला गुंज्याल को जानकारी दी। पुलिस ने उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो उनकी लोकेशन खाड़ी के आसपास मिली। इसके बाद नरेंद्रनगर पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया, तो शाम पांच बेमुंडा के समीप उनकी कार सड़क से नीचे घने जंगलों में दिखाई पड़ी। कार के पास ही व्यवसायी का शव पड़ा हुआ था। नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष आरके सकलानी का कहना है कि रात को कार दुर्घटना होने के कारण किसी को पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें