फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP-MLA के भाई की कार से मिली 90 पेटी शराब

Sun, 18 Oct 2015 12:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड आबकारी विभाग ने पीली बत्ती लगी कार से हरियाणा से तस्करी कर देहरादून लाई गई शराब की 90 पेटियां बरामद की है।
विज्ञापन


पकड़े गए कार चालक का कहना है कि बरामद कार हरियाणा के विधायक के भाई की है, जिस पर भाजपा का झंडा भी लगा है। हालांकि अब तक की जांच में कार का रजिस्ट्रेशन किसी दूसरे के नाम पर पाया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि खबर थी कि हरियाणा से एक कार शराब का जखीरा लेकर देहरादून की तरफ आ रही हैं। शनिवार तड़के शिमला बाईपास पर साभावाला के पास इंडेवर कार को रोका गया।
विज्ञापन


तलाशी में कार से शराब की 90 पेटियां मिली तो चालक संदीप निवासी फरमाना (सोनीपत) को हिरासत में ले लिया गया। कार पर पीली बत्ती के साथ भाजपा का झंडा लगा था, ताकि कोई उसे रोकने की हिमाकत नहीं कर सके।

पूछताछ में संदीप ने बताया कि यह कार भाजपा विधायक के भाई की है। शराब कहां जा रही थी, इस बारे में भी संदीप कुछ ज्यादा नहीं बता पाया। उसका कहना था कि एक कार उससे आगे चल रही थी, जिनके पीछे वह आ रहा था।
विज्ञापन


बरामद शराब की कीमत करीब चार लाख रुपए बताई गई है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है कि कार किसकी है और तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें