फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से बंद हुआ फूलों की घाटी का ट्रैक, 86 पर्यटक फंसे

Fri, 05 Aug 2016 08:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
valley of flowers - फोटो : file photo
विज्ञापन
फूलों की घाटी का पैदल ट्रैक बाधित होने से करीब 86 पर्यटक वहीं फंस गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और नंदा देवी पार्क प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला। इन्हें रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया लाया गया है। इधर, नंदा देवी पार्क प्रशासन ने एहतियातन अगले तीन दिनों यानी सात अगस्त तक के लिए फूलों की घाटी में आवाजाही बंद कर दी है।
विज्ञापन


फूलों की घाटी इन दिनों पर्यटकों के लिए खुली है। हर रोज देशी-विदेशी पर्यटक घाटी की सैर को पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब साढे़ तीन बजे बामणधोड़ के पास भूस्खलन होने से तीन सौ मीटर रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। इससे घाटी में फूलों के दीदार को गए 86 पर्यटक वहीं फंस गए।

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और नंदा देवी पार्क प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू कर सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला। पर्यटकों को रात्रि विश्राम के लिए घांघरिया लाया गया है।
विज्ञापन


अब शुक्रवार को सभी पर्यटक अपने गंतव्य को लौट सकेंगे। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के रेंजर ने बताया कि घाटी का पैदल रास्ता केदारनाथ त्रासदी के दौरान भी जगह-जगह टूट गया था। तब रास्ता पूरी तरह से बना दिया गया था। फिर रास्ते को भूस्खलन से क्षति पहुंची है। जिसे सात अगस्त तक ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें