फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ऑपरेशन लगाम के तहत 85 चालान, आठ वाहन सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून में पुलिस का ऑपरेशन लगाम जारी है। सहसपुर और सेलाकुई पुलिस ने रविवार को यातायात नियमों के उल्लंघन, सार्वजनिक स्थानों पर शराब, सिगरेट, बीड़ी से सेवन पर 85 वाहन चालकों और लोगोंं पर चालान की कार्रवाई की। वहीं, लापरवाही और बिना दस्तावेज के वाहन चलाने पर आठ वाहनों को सीज कर दिया। एक वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी, सहसपुर शंकर सिह बिष्ट ने बताया कि लापरवाही और बिना कागजात के वाहन चलाने पर 10 वाहनों के न्यायालय और 15 के सामान्य चालान किए गए। बाइक पर रेट्रो साइलेंसर लगाने और कार के शीशे पर काली फिल्म लगाने पर दो-दो वाहन चालकों का चालान किया गया। लापरवाही और बिना दस्तावेज के वाहन चलाने पर आठ वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर 12, सिगरेट, बीड़ी के सेवन पर दो लोगों के चालान किए गए। थाना प्रभारी, सेलाकुई पीडी भट्ट ने बताया कि रेट्रो साइलेंसर लगाने पर छह, लापरवाही से वाहन चलाने पर तीन, शीशे पर काली फिल्म लगाने पर एक वाहन चालन पर चालान की कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब के सेवन पर 24, सिगरेट, बीड़ी के सेवन पर आठ लोगों के चालान किए गए। एक वाहन चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें