फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि पंचायत चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम ने रामगढ़ से पांवटा रोड तक आने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति को अपनी ओर आते हुए देखा। व्यक्ति के पास एक जेरिकैन था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति को पास बुलाकर जेरिकैन की जांच की। जेरिकैन में कच्ची शराब थी, जिसकी मात्रा पांच लीटर पाई गई। व्यक्ति ने अपना नाम शाहपुर कल्याणपुर निवासी प्रेम सिंह थापा बताया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें