12 कांता प्रसाद जोशी - बूस्टर डोस को लेकर परिचर्चा।
- फोटो : RISHIKESH
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 60 आयु वर्ग के ऊपर वाले बुजुर्गों और फ्रंट लाइन वर्करों को एहतियाती बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई है। मुनिकीरेती, एसपीएस राजकीय चिकित्सालय और यमकेश्वर ब्लॉक में 825 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई, जिनमें सबसे अधिक फ्रंट लाइन वर्कर शामिल रहे।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव को पहली बूस्टर डोज लगाई गई। नोडल अधिकारी डॉ. अंकित आनंद ने दूसरी बूस्टर डोज लगाई। नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना ने बताया कि सोमवार को 125 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। इनमें सरकारी अस्पताल में 83 और संत निरंकारी भवन में 42 लोग शामिल हैं। यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला में 150 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। इसके अलावा राजीवग्राम ढालवाला मुनिकीरेती में 550 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। फकोट ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि इनमें से सबसे अधिक फ्रंट लाइन वर्कर हैं, जिन्हें बूस्टर डोज लगाई गई है।
सीएचसी डोईवाला समेत अन्य पांच पीएचसी केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार से शुरू हुए बूस्टर डोज अभियान के तहत 190 लोगों को प्रीकॉशनरी यानी बूस्टर डोज लगाई गई। इसके अलावा 1974 लोगों का टीकाकरण किया गया।
सोमवार से बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू हो गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दूधली, बालावाला, छिद्दरवाला, रायवाला और भानियावाला में भी टीकाकरण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भंडारी ने बताया कि सोमवार पहले दिन 190 लोगों को प्रीकॉशनरी डोज दी गई। इसमें से छह फ्रंटलाइन वर्कर्स, 59 मेडिकल कर्मचारी और 60 साल से अधिक आयु के 125 लोगों को डोज दी गई। उन्होंने बताया कि 1974 लोगों का टीकाकरण किया गया।