फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल में केवल झूठे वादे और कोरी घोषणाएं खरोला

विज्ञापन
विज्ञापन
11 जनवरी से कांग्रेस की ओर से ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बूथ पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ऋषिकेश विधानसभा के नगर निगम निगम क्षेत्र के बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और पूर्व वार्ड प्रत्याशी नगर निगम के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बूथ को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि ‘मेरा बूथ मेरा गौरव’ कार्यक्रम 11 जनवरी से 11 दिन तक चलेगा। इसमें ऋषिकेश विधानसभा के सभी नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों में बूथ स्तर पर बैठक आयोजित कर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। राजपाल खरोला ने कहा 15 साल से ऋषिकेश में विकास के नाम पर केवल झूठे वादे और कोरी घोषणाएं की गईं। जनता को ऐसे छद्म विकास से कुछ भी हासिल नहीं हुआ। वर्चुअल बैठक में पार्षद मनीष शर्मा, प्यारेलाल जुगलान, ललित मोहन मिश्र, राधा रमोला, चंदन पंवार, पुष्पा मिश्रा, विजयलक्ष्मी शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, जगत नेगी, भगवान सिंह पंवार, मधु मिश्रा, परमेश्वर राजभर, दीनदयाल राजभर, विमला रावत, मधु जोशी, किशोर गौड़ आदि ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें