फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मेयर को निरीक्षण में नदारद मिले कर्मचारी

Thu, 25 Apr 2019 09:24 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी सुनील उनियाल - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

मेयर सुनील उनियाल गामा ने बुधवार को वीआईपी जगहों पर तैनात नगर निगम कर्मचारियों का निरीक्षण किया। इसमें से राजभवन और मुख्यमंत्री आवास समेत अधिकतर जगहों पर कर्मचारी नदारद मिले। मेयर ने ड्यूटी से गायब मिलने वाले कर्मचारियों के साथ ही इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड करने की बात कही।

विज्ञापन


मेयर गामा बुधवार को टीम के साथ राजभवन पहुंचे। यहां निगम की ओर से सात कर्मचारियों की तैनाती की गई है, लेकिन मौके पर केवल चार कर्मचारी ही पाए गए। वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर तीन के सापेक्ष केवल एक कर्मचारी ही काम करता हुआ मिला।

काबीना मंत्री प्रकाश पंत और मसूरी विधायक गणेश जोशी के यहां एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि यहां निरीक्षण में कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। अन्य वीआईपी जगहों पर लगे 10 कर्मचारी भी गायब पाए गए। इस पर नाराजगी जताते हुए मेयर गामा ने अगले निरीक्षण में गायब मिलने वाले कर्मचारियों के साथ ही इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने की चेतावनी दी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल डबराल, पार्षद अजय सिंघल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें