ओलंपस हाईस्कूल में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले 155 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुनाल शमशेर मल्ल ने छात्रों को बताया कि जीवन में माता पिता की भूमिका सबसे अहम होती है।
इस तरह का समारोह मेधावी छात्रों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि माता पिता बच्चों पर दबाव न डालें। बच्चे जिस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, इसके लिए उन्हें स्वतंत्र छोड़ दें। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक कुनाल शमशेर मल्ल और प्रधानाचार्य अनुराधा मल्ल ने पुरस्कार वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान शैलजा हाजिरिका, वंदना ठाकुर और सीमा डोरा उपस्थिति रहीं।