फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल आयुक्त पुरुषोतम बने भरसार विवि के कुलपति

Wed, 27 Mar 2019 08:40 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बीवीआरसी पुरुषोत्तम
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी गढ़वाल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम को सौंपी गई है। विवि की कुलाधिपति एवं राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


भरसार विवि काफी लंबे समय से कार्यवाहक कुलपति के भरोसे चल रहा है। डीन प्रो. राजेश भल्ला को कार्यवाहक कुलपति की जिम्मेदारी दी गई थी, जो 25 मार्च को खत्म हो गई। शासन स्तर से कुलपति की स्थायी नियुक्ति के लिए अभी तक चयन समिति का गठन नहीं किया गया है। ऐसे में कुलपति की कुर्सी खाली हो गई थी। ऐसे में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम को छह माह या स्थायी नियुक्ति तक कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंपने का आदेश जारी कर दिया। पुरुषोत्तम अपने वर्तमान पद के साथ ही कार्यवाहक कुलपति पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें