फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज टिकट बुक करने को आएगा नया एप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस का टिकट बुक करना है तो आपको ऑनलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। टिकट बुकिंग के लिए लोगों को अब एप की मदद लेनी होगी। निगम अपना एप तैयार करवा रहा है। इस एप को लोग अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर बसों का विवरण और टिकट बुक करेंगे।
परिवहन निगम के अनुसार अभी तक बसों में ऑनलाइन सीट बुक करने के लिए विभाग की वेबसाइट (यूटीसी.यूके.जीओवी.इन) का सहारा लेना पड़ता है। इसके अलावा दो साल पहले जो एप बनाया था, उसमें तकनीकी खामी के चलते टिकट बुक नहीं हो पा रहे थे। जिसकी वजह से एप एक माह में बंद कर दिया था। अब परिवहन निगम नया मोबाइल एप तैयार करवा रहा है। टिकट बुकिंग के लिए लोगों को एप की मदद लेनी होगी। मार्च तक एप लांच होने की संभावना है। करीब 1400 बसों को एप से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


मोबाइल पर मिलेगा बसों का विवरण
रोडवेज महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के मुताबिक मोबाइल में एप डाउन लोड होने के बाद यात्री को रोडवेज की बस में सीट बुक कराने में आसानी होगी। इस एप पर जाते ही रोडवेज की सभी बसों का विवरण और समय दिखाई देगा। कौन सी बस कहां से चलेगी और कहां तक जाएगी, यह सारी जानकारी नए एप के जरिये यात्रियों को मिलेगी।
विज्ञापन


डेबिट-क्रेडिट और मोबाइल बैंकिंग से भी होगा भुगतान
नए एप में जगह और टाइम सेलेक्ट करने के बाद यात्री क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग के साथ ही मोबाइल बैंकिंग के जरिये भी टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इसमें प्रदेश की सभी बसों का विवरण डाला जाएगा। साधारण बसों के साथ ही वॉल्वो और वातानुकूलित बसों की पूरी जानकारी भी एप में होगी।

नए एप की तैयारी चल रही है। एक-दो माह में लांच कर दिया जाएगा। इस एप के जरिये रोडवेज की अन्य सुविधाओं की भी जानकारी यात्री ले सकेंगे।
-दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें