फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई ठप कर गई आंधी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल सप्लाई ठप कर गई आंधी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
शहर में पहले ही पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई हुई थी। इस पर शुक्रवार शाम को आई आंधी ने ‘कोढ़ में खाज’ का काम कर दिया। बिजली ने होने से जल संस्थान के ट्यूबवेल नहीं चल सके। पानी न मिलने से शनिवार को भी हजारों लोग परेशान रहे।
शुक्रवार शाम आई आंधी से जिलेभर के विभिन्न इलाकों में विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए थे। कई जगह तो पोल ही टूट गए, जिससे बिजली सप्लाई ठप हो गई। बिजली न आने के कारण जिले में जल संस्थान के 34 ट्यूबवेल नहीं चल सके, जिससे पेयजल आपूर्ति ठप रही। लोग पानी के लिए भटकते रहे। वहीं जल संस्थान के अधिकारियों ने कई इलाकों में टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाने का दावा किया है।
विज्ञापन

------------
ये ट्यूबवेल रहे बंद
दक्षिण जोन : कर्जन रोड, करनपुर और डीएवी।
उत्तर जोन : एकता विहार, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, अधोईवाला-2, कानन कुंज, विन्नी विहार, एमडीडीए डालनवाला व शिवलोक अधोईवाला
पित्थूवाला जोन : इंदिरा नगर-1 व अम्बीवाला।

अनुरक्षण खंड
लीस्टरपुर, रानीपोखरी, हबर्टपुर, जसोवाला, कालसी, धामावाला-1,2, सहसपुर, हरिपुर, बैल मंडी, भनियावाला, घंघोरा, इटन बाघ, तिमली, शंकरपुर - 2,3,4 , झाझरा, भूड़पुर, गुमानीवाला, दूदोनन्नी, भटनवाला, शेखूवाला, मटकमाजरी।

कोट :
आंधी से तार टूटने के कारण शुक्रवार शाम 145 ट्यूबवेल बंद हो गए थे। बाद में इनमें से कुछ ट्यूबवेल चालू कर दिए गए। शनिवार को बिजली न मिलने के कारण जिले में 34 ट्यूबवेल बंद रहे। इस संबंध में विद्युत निगम के अधिकारियों को जानकारी देकर व्यवस्था सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- एसके शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक, जल संस्थान
---------------

पानी न मिलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
देहरादून। डीवीएस रोड स्थित मानसिंह वाला इलाके में रहने वाले लोग एक माह से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। क्षेत्रवासी ने राधा, रेखा, पुष्पा, मातवरी बताया कि कई बार दिलाराम चौक स्थित जल संस्थान में शिकायतों की। अधिकारी क्षेत्र में टैंकर भेज देते हैं पर लाइन सही नहीं कराते। उन्होंने बताया कि जब अधिकारियों को प्रदर्शन की चेतावनी दी तो शुक्रवार को जल संस्थान के अधिकारी ने कर्मचारियों को क्षेत्र में लाइन दुरुस्त करने के लिए भेजा। लेकिन कर्मचारी बिना लाइन जोड़े ही चले गए। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अगर रविवार तक पानी की सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो सोमवार को जल संस्थान में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें