फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्तियों के लोगों को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

मेयर विनोद चमोली ने बृहस्पतिवार को ब्रह्मपुरी वार्ड में 97 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मेयर ने कहा कि मलिन बस्तियों पर हाउस टैक्स लगाने के बाद यहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर उन्होंने हाउस टैक्स कैंप में अंजना देवी, वीर सिंह, गीता देवी, मो. शाहिद, श्याम सुंदर, सीमा चौधरी, हीरालाल, आनंद कुमार, अशर्फीलाल, शाहना आदि को रसीदें दीं। इसके बाद चमनपुरी में अंबेडकर पार्क, मुख्य सड़क के डामरीकरण, दुर्गा मंदिर टीन शेड, ट्यूबवेल पंप हाउस का लोकार्पण किया। वहीं, काला ग्राउंड में बाउंड्रीवाल का शिलान्यास किया। इस मौके पर नगर आयुक्त विजय जोगदंडे, पार्षद सतीश कश्यप, अनंत सागर, महेश पांडे, धर्मपाल रावत, लोकेश सकलानी, आशीष गिरी, विजय कुमार, डॉ. नागेंद्र रावत, महावीर धीमान, सचिन, बृजपाल, राजेन्द्र ढौंढियाल, विजय सिंह, विनोद चौहान, जोगेंद्र सिंह, रवि कुमार, विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बिंदाल के नाले की सफाई शुरू
कैंट विधानसभा के वार्ड-58 श्रीदेव सुमन नगर स्थित छोटी बिंदाल के नाले की सफाई बृहस्पतिवार से शुरू कर दी गई। सफाई न होने का कारण क्षेत्र के लोग दुर्गंध से काफी परेशान थे। इसके अलावा नाला चोक होने से कई स्थानों पर जलभराव रहता है। नाले की सफाई शुरू होने पर लोगों ने कैंट विधायक हरबंस कपूर और मेयर विनोद चमोली का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें