फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने फहराया 131 फीट ऊंचा तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को उत्तरांचल विवि परिसर में 131 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। 10 फीट गहरी बुनियाद में लगाया गया पांच टन वजनी यह झंडा 30 गुणा 20 फीट आकार का है। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर झंडा फहराया।
मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विशिष्ठ अतिथि उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर और विवि चांसलर जितेंद्र जोशी ने शौर्य दीवार पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर झंडारोहण किया। शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भारत माता के जयकारे लगाए व सामूहिक राष्ट्र गान गाया। इसके बाद छात्रों ने वंदेमातरम पर नृत्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के जाबांजों ने हर मोर्चे पर अपने प्राणों की बाजी लगाते हुए देश रक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुति किया है। चांसलर जितेंद्र जोशी ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे ऊंचा झंडा है। देश के 29 राज्यों के 6500 से अधिक छात्र-छात्राएं इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। इस अवसर पर प्रो. एनके जोशी, लॉ कॉलेज के प्राचार्य डा. राजेश बहुहुणा, अनुराधा जोशी, डा. अभिषेक जोशी, अंकिता जोशी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें