फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल प्रदर्शनी से दी पुस्तकों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल प्रदर्शनी से दी पुस्तकों की जानकारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी।
वुडस्टॉक स्कूल में चल रहे मसूरी माउंटेन फेस्टिवल के दूसरे दिन प्रसिद्ध पुस्तक ‘द आर्क’ के लेखक जॉन के ने डिजिटल प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी पुस्तकों के बारे में जानकारी दी। पुंग चोलोम सांस्कृतिक दल ने परंपरागत वाद्य यंत्रों पर मणिपुरी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में पर्वतारोही परतेंबा शेरपा को सम्मानित भी किया गया।
शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे प्रसिद्ध लेखक एवं इतिहासकार जॉन के ने अपनी पुस्तकों की प्रदर्शनी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने पुस्तक ‘द ग्रेट आर्क-मैपिंग द इंडियंस सब कांटिनेंट’ के संदर्भ में 19वीं शताब्दी में लैंबर्टन और सर जॉर्ज एवरेस्ट की ओर से हिमालय और भारतीय उप महाद्वीप के अलग तकनीक से किए गए सर्वे पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि वह अपने तरीके का उस समय का सबसे महंगा सर्वे था। आज जिस चोटी को जार्ज एवरेस्ट के नाम से जाना जाता है, उसे जॉर्ज एवरेस्ट ने कभी नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जॉरिक चुसुम इंस्टीट्यूट की निदेशिका शेवांग पेल्डॉन ने कहा कि भूटान अपनी अनूठी सांस्कृतिक परंपरा, हस्तकला के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए जाना जाता है। हिमाचल से आए वास्तुकार ध्रुव चंद्र सूद ने हिमालय में भूकंपरोधी तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। इस मौके पर कृष्णन कुट्टी, स्टीव ऑल्टर, शेखर पाठक, स्कूल के प्रधानाचार्य जॉनथन लांग, अनुपम शाह सहित देश-विदेश के कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें