फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ और गोपेश्वर में खुलेगा विद्युत सुरक्षा जोनल कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। पिथौरागढ़ और गोपेश्वर (जिला चमोली) में जल्द विद्युत सुरक्षा विभाग के जोनल कार्यालय खुलेंगे। कार्यालय को लेकर शासनादेश जारी हो गया है। नए अधिकारियों के नियुक्ति के बाद कार्यालय वजूद में आएंगे। इसके बाद प्रदेश में जोनल कार्यालय पांच हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश में विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने और घटना के तुरंत बाद कार्रवाई के लिए शासन की ओर से पिथौरागढ़ और चमोली जिले में जोनल कार्यालय खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। चमोली जिले में यह कार्यालय गोपेश्वर में खोला जाएगा। पिथौरागढ़ में विकास भवन के आसपास कार्यालय खोला जाएगा। चमोली के जोनल कार्यालय से रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल जिले जोड़े जाएंगे। जबकि पिथौरागढ़ जोनल कार्यालय से बागेश्वर और चंपावत जिले को जोड़ा जाएगा। इस समय पूरे प्रदेश में विद्युत सुरक्षा विभाग के तीन जोनल कार्यालय हैं। इनमें देहरादून, रुड़की और नैनीताल में हैं। राज्य गठन के बाद प्रदेश में नए जोनल और जिला कार्यालय खोलने के लिए विद्युत सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजे थे, लेकिन विभाग में अधिकारियों की कमी होने और नई भर्ती न होने से नए कार्यालय नहीं खोले जा सके थे, लेकिन अब विद्युत सुरक्षा विभाग की ओर से 12 अधिकारियों की नियुक्ति के लिए लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजने के बाद चमोली जिले और पिथौरागढ़ में जोनल कार्यालय खोलने का शासनादेश जारी किया है। अब राज्य में पांच पांच जोनल कार्यालय हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि नए अधिकारियों की नियुक्ति के बाद ही कार्यालय वजूद में आएंगे।
-------------
नए जोनल कार्यालयों का शासनादेश जारी हो गया है। चमोली जिले में गोपेश्वर में आफिस खुलेगा। पिथौरागढ़ में विकास भवन के आसपास खुलेगा। कार्यों के लिए जगह का चयन किया जा रहा है। नए अधिकारियों की तैनाती के बाद कार्यालय वजूद में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपी कोटनाला, विद्युत सुरक्षा अधिकारी देहरादून जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें