फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावकों की मेहनत से बदली स्कूल की तस्वीर-ᅫ￰ ̄ᅳU₩ᅫ↑￙

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, डोईवाला
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों की तस्वीर किसी से छिपी नहीं है। कई स्कूल ऐसे भी हैं, जिनकी छतें टूट चुकी हैं और बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर नहीं है। ऐसा ही एक स्कूल था डोईवाला क्षेत्र का राजकीय इंटर कॉलेज दूधली। ग्रामीणों के प्रयासों से अब स्कूल की तस्वीर ऐसी बदली कि राजकीय इंटर कॉलेज दूधली आज पब्लिक स्कूलों के लिए चुनौती खड़ी करने लगा है। ऐसे ही आप अपने नजदीकी स्कूल की तस्वीर बदल सकते हैं। शुरुआत आप उस स्कूल से कर सकते हैं, जहां से आपने पढ़ाई की।
एक दौर था जब डोईवाला विकासखंड के अंतर्गत आने वाली दूधली ग्राम सभा का राजकीय इंटर कॉलेज अपने जर्जर हालात पर आंसू बहा रहा था। विद्यालय में पेयजल और बालिकाओं के लिए शौचालय का अभाव, बारिश में छत से टपकता पानी विभागीय व्यवस्था को जता रहा था। शिक्षा विभाग को नींद से जगाने के लिए लिए युवा समाजसेवी अजय कुमार, कमल थापा, ललित पंत और मुकेश कुमार आदि जागरूक लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने संयुुक्त प्रयास किया। साल 2014 में शिक्षक दिवस के दिन अभिभावकों ने अपने बच्चों को हेलमेट पहनाकर भेजा। मामला चर्चाओं में आया तो विद्यालय की जीर्णशीर्ण स्थिति विभाग के संज्ञान में आई। प्रारंभिक स्थिति में प्रभारी प्रधानाचार्य का स्थानांतरण पिथौरागढ़ कर दिया गया। हेलमेट पहनकर अभिभावक और बच्चों के आने पर कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी हुई। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। कोर्ट ने भी स्कूल को ठीक करने के निर्देश दिए। दबाव में आई सरकार ने विद्यालय के कायाकल्प के लिए एक करोड़ 40 लाख की धनराशि जारी की। इसके बाद विद्यालय की तस्वीर ही बदल गई। अब राजकीय इंटर कॉलेज दूधली आज क्षेत्र के पब्लिक विद्यालयों को चुनौती दे रहा है। वर्तमान सत्र में सीबीएसई और दूसरे बोर्ड के तमाम छात्र-छात्राओं ने इस विद्यालय में दाखिला लिया है।
विज्ञापन

........................
दूधली इंटर कॉलेज आज सामूहिक प्रयासों से आदर्श स्थिति में आने लगा है। जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्यालय की बेहतरी के लिए जो प्रयास किए थे उसके बेहतर परिणाम सामने आए। विद्यालय में चारदीवारी, शौचालय, ग्रीन बोर्ड, बेंच स्टूल, लैब, कंप्यूटर और पुस्तकालय उपलब्ध हो गया है।
अजय कुमार, समाजसेवी, दूधली।
..............................
विद्यालय में पठन पाठन के लिए आज सभी जरूरी व्यवस्थाऐं मौजूद हो गई है। हाईस्कूल और इंटर दोनो का वार्षिक परीक्षाफल बढ़ गया है। संसाधन की उपलब्धता हो जाने से विद्यालय की छात्रसंख्या में बराबर बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन

- सुधांशु असवाल, प्रधानाचार्य, राइंका , दूधली।
.................................
कहां-क्या कमी, हमें बताएं
सरकारी स्कूलों में क्या-क्या कमियां हैं? किन चीजों की जरूरत है? आप हमें बता सकते हैं। हम समाचार पत्र के माध्यम से उन स्कूलों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएंगे। साथ ही समाज के दानदाताओं और मददगारों से आह्वान करेंगे कि वह आगे आकर मदद करें। अमर उजाला फाउंडेशन के माध्यम से मदद उपलब्ध कराने वालों की खबर भी प्रकाशित की जाएगी। स्कूल में संसाधन की कमी की जानकारी anilc@ddn.amarujala.com पर मेल और मोबाइल नंबर 7253985645 पर व्हाट्स एप कर दे सकते हैं। मदद पहुंचाने के इच्छुक हैं तो मोबाइल नंबर 9760757378 पर दोपहर तीन से चार बजे के बीच कॉल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें