फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून में 7194 छात्र देंगे सीआईएससीई की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा पैकेज के लिए ::
विज्ञापन

.....................................
दून में 7194 छात्र देंगे सीआईएससीई की परीक्षाएं
सात फरवरी से 12वीं, 26 फरवरी से 10वीं की परीक्षाएं
52 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, तैयारियां तेज
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून।
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 7194 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। राजधानी में यह परीक्षाएं 52 केंद्रों पर आयोजित होगी। काउंसिल ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। नकल विहीन परीक्षा के लिए सचल दस्तों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

काउंसिल की 10वीं की परीक्षा में राजधानी से इस साल 4049 और 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष 3145 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। गुरु नानक एकेडमी के प्रिंसिपल पीएस कालरा ने बताया कि परीक्षा के लिए 52 केंद्र बनाए गए हैं। काउंसिल के सभी स्कूलों ने नकल विहीन परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए काउंसिल ने जो निर्देश भेजे हैं, उनका पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आईएससी (12वीं) की परीक्षाएं सात फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। पहले दिन प्रैक्टिकल होंगे। थ्योरी की परीक्षाएं 12 फरवरी से फिजिकल एजुकेशन से शुरू होंगी। जबकि आईसीएसई (10वीं) की परीक्षाएं 26 फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें